Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसिविल अस्पताल में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट और पथराव, पुलिस...

सिविल अस्पताल में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट और पथराव, पुलिस ने बमुश्किल शांत कराया मामला

रुड़की : सिविल अस्पताल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराया। बताया गया कि बेडपुर निवासी दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई थी।

दोनों भाई सिविल अस्पताल में उपचार करा रहे थे। इसी दौरान वहां पर इनके बीच फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्यपाल ने बताया कि इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments