Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधसोना चमकाने के बहाने चूड़ियां लेकर भागे दो ठग गिरफ्तार

सोना चमकाने के बहाने चूड़ियां लेकर भागे दो ठग गिरफ्तार

हरिद्वार।  पुलिस ने सोना चमकाने के बहाने चूड़ियां लेकर भागे दो ठग को गिरफ्तार किया है। बुधवार को कृष्णा नगर कालोनी में ठगी का मामला सामने आया था। दो लड़के कालोनी पहुंचे और सोने के जेवरात चमकाने का दावा किया। मीनू कपूर ने उन्हें अपनी सोने की चूड़ियां चमकाने के लिए दे दी। कुछ देर बाद उन्होंने ठीक वैसी ही नकली चूड़ियां मीनू को लौटा दी और चलते बने। मीनू ने अंदर जाकर अपने परिवार को चूड़ियां दिखाई तो पता चला कि वह नकली है।

सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर ठगों की तलाश शुरू कर दी थी। बीती रात एसएचओ कनखल कमल कुमार लुंठी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपित रोहित और राजा निवासीगण कठीहार बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे महिला की चूड़ियां भी बरामद कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments