Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसोलानी पार्क के पास गंग नहर में नहाने गए पांच युवक डूबे,...

सोलानी पार्क के पास गंग नहर में नहाने गए पांच युवक डूबे, तीन को सुरक्षित निकाला, एक शव बरामद

रुड़की : सोलानी पार्क के पास गंग नहर में नहाते समय पांच युवक डूब गए। जिसमें से तीन को बचा लिया गया। जबकि एक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि रुपेश निवासी छपुर, सागर निवासी सिकंदरपुर, अजय निवासी चोली, राहुल और बादल निवासी ख़ूबनपुर सोमवार को रुड़की गंग नहर में नहाने के लिए सोलानी पार्क आए थे।

दोपहर के समय सभी युवक गंग नहर में नहा रहे थे कि इसी दौरान अचानक सभी युवक डूबने लगे। यह देख कुछ ही दूरी पर स्थित जल पुलिस के गोताखोर ने बचाने के लिए छलांग लगा दी।

जल पुलिस के गोताखोरों ने चार युवकों को बाहर निकाल लिया। जिसमें रूपेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अजय, राहुल, बादल को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। अभी सागर का पता नहीं चल पाया है। जल पुलिस के गोताखोर सागर की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments