Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारस्वच्छ भारत के लिए NSS स्वयंसेवकों का प्रेरणादायक प्रयास, सेवा को जीवनशैली...

स्वच्छ भारत के लिए NSS स्वयंसेवकों का प्रेरणादायक प्रयास, सेवा को जीवनशैली बनाने का लिया संकल्प

मंगलौर: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और समाज सेवा के भाव को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से स्वच्छता जनजागरूकता रैली के साथ हुई, जिसमें स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया।

बौद्धिक सत्र का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. एन. पी. सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एन. एस. एस. युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। डॉ. अनुराग ने अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तीरथ प्रकाश ने महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाती है और सेवा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करती है।

इस अवसर पर डॉ. कलिका काले, डॉ. रचना वत्स, डॉ. निधिम्या शर्मा, शर्मिष्ठा सैनी, गीता जोशी सहित रोहित, शनि, सूर्या, फ़ज़ान और अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय प्रशासन और NSS इकाई के सहयोग से किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments