Monday, March 9, 2026
Homeअपराधसड़क हादसे के बाद मारपीट और पथराव

सड़क हादसे के बाद मारपीट और पथराव

रुड़की में दिल्ली हाईवे पर दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। कारों की चपेट में बाईक सवार भी आकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे बाईक सवार युवकों के परिजनों ने कार सवार को घेर लिया वहीं कार सवार की ओर से भी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो को तितर वितर कर बमुश्किल मामला शांत किया।

आपको बता दे घटना देर रात की है। जब हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने हरिद्वार की ओर से दिल्ली की ओर जा रही है कार सामने से आ रही बोलेरो कार से भिड़ गई। दोनों कारों के बीच हुई भिंड़त में बाईक सवार दो युवक भी आ गए जिनके हल्की चोटें आई। वहीं घटनास्थल के समीप रहने वाले बाईक सवार युवकों के परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो वैसे ही काफी संख्या में वह लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं उन्होंने दिल्ली की ओर जा रही कार के चालक को जो कि रुड़की लालकुर्ती का निवासी बताया जा रहा है उसे पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त युवक नशे में था जिस कारण यह घटना हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments