Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहंसी ने भाई के साथ जाने से किया इनकार, नगर निगम देगा...

हंसी ने भाई के साथ जाने से किया इनकार, नगर निगम देगा स्थायी आवास

हरिद्वार। कुुमाऊं विश्वविद्यालय की होनहार रही हंसी के भाई आनंद भी उनसे मिलने जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र पहुंचे। आनंद नोएडा में प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि हंसी बीच बीच में अल्मोड़ा अपनी बेटी से मिलने आती है।

आनंद ने जब हंसी को अपने साथ चलने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। कुछ देर हंसी के साथ रहने के बाद आनंद नोएडा लौट गए।
हंसी प्रहरी की मदद के लिए मेयर अनीता शर्मा भी आगे आई हैं। अनीता शर्मा ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर उनको आवास आवंटन किया जाएगा। इसके लिए सभी पार्षदों से सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। मेयर अनीता शर्मा भी हंसी से मिलने जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र पहुंचीं।

हंसी के लिए आवास आवंटित करेगा नगर निगम
मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि नगर निगम के ज्वालापुर के पांडेवाला में आवास हैं। यहां कुछ आवास खाली पड़े हैं। नगर निगम हंसी के लिए आवास आवंटित करेगा। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि इसके लिए आगामी समय में होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।

प्रस्ताव पास करवाने के लिए सभी पार्षदों की सहमति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी हंसी की हरसंभव मदद की जाएगी। मंगलवार को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंसी प्रहरी की मदद की। उन्हें और उनके बेटे परीक्षित के लिए कपड़े उपलब्ध कराए। मनीष गुप्ता ने हंसी से कहा कि जब तक प्रशासन उनके लिए स्थायी व्यवस्था करता है तब तक वह उनके घर पर एक कमरे में रह सकती हैं। 

हंसी के कॉलेज के साथी हैं जज और प्रशासनिक अफसर 

हंसी के कॉलेज की सीनियर रहे बैरागी कैंप निवासी शालिनी नगरकोटी दूसरे दिन भी उनसे मिलने पहुंचीं। शालिनी के माध्यम से ही उनके कई पुराने कॉलेज के साथी हंसी का हालचाल जानने के साथ उनकी मदद करना चाहते हैं। पिथौरागढ़ से जज रितेश वर्मा, उत्तराखंड ओपन विवि में योग विभाग के प्रोफेसर भुवन जोशी, देहरादून में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी ने भी फोन पर उनसे बातचीत करके हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments