Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहनुमान जंयती: पिछले साल शोभायात्रा पर हुआ था पथराव, इस बार पुलिस...

हनुमान जंयती: पिछले साल शोभायात्रा पर हुआ था पथराव, इस बार पुलिस ने कसी कमर; 150 लोगों पर हुई कार्रवाई

रुड़की: भगवानपुर के डाडा जलालपुर में हनुमान जंयती को लेकर पुलिस भी एक्शन में आ गई है। पुलिस ने भगवानपुर कस्बे के अलावा आसपास के 150 को चिन्हित कर इनके खिलाफ मुचलका पाबंद कार्रवाई की है। अभी शोभायात्रा निकलेगी या नहीं। इस पर निर्णय आना बाकी है।

इन सबसे पहले ही पुलिस अपनी पूरी तैयारी कर चुकी है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही देहात क्षेत्र में आने वाले बाहरी लोगों को भी चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। जिससे की शोभायात्रा के दौरान किसी तरह का विवाद न हो सके।

पिछले साल शोभायात्रा पर हुआ था पथराव
छह अप्रैल 2022 को डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जंयती की शोभायात्रा पर रात के समय पथराव हो गया था। इसके बाद गांव में बवाल हुआ था। बवाल के दौरान आगजनी हुई थी। पुलिस को मामला शांत करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। किसी तरह से मामला शांत किया जा सका था।

छह अप्रैल को होने वाली हुनमान जंयती की शोभायात्रा निकालने के लिए बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

इसे लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन तक हो चुका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने शुक्रवार को थाने में बैठक हुई थी। जिसमें शोभायात्रा के रुट तय करके दिये जाने थे। इसके बाद ही अनुमति दिये जाने की बात प्रशासन के अधिकारियों ने कही थी।

पुलिस पूरी तरह से एक्शन में
वहीं इन सबसे पहले पुलिस भी पूरी तरह से एक्शन में आई है। पुलिस ने भगवानपुर कस्बे के अलावा डाडा जलालपुर, डाडा पट्टी समेत आसपास के कई गांव के 150 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद कार्रवाई की है। जिससे की यदि शोभायात्रा निकलती है तो इन सबकी जिम्मेदारी तय हो सके कि किसी तरह का बवाल न हो।

इसके अलावा अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इसके अलावा गांव में आने वाले रिश्तेदारों और अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाकर सूची तैयार कर रही है। जिससे की किसी तरह का माहौल खराब न हो सके। खुफिया विभाग को भी इस काम में लगाया गया है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से मुचलका पाबंद कार्रवाई की गई है। अन्य लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments