Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वारहरकी पैड़ी के पास हादसा, गैस सिलिंडर लीक होने से होटल में...

हरकी पैड़ी के पास हादसा, गैस सिलिंडर लीक होने से होटल में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

होटल में लगी आग

हरिद्वार में बुधवार शाम हरकी पैड़ी के सामने एक होटल में आग लग गई। आग देख वहां माैजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस दाैरान सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दाैरान कोई जनहानि नहीं हुई।

सिलिंडर से गैस लीक होने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है होटल में खाना बनाने के दाैरान वहां एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। जिसकी वजह से वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दाैरान वहां माैजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments