Sunday, March 8, 2026
Homeस्वास्थ्यहरिद्ववार में सभी सात मरीज हुए ठीक

हरिद्ववार में सभी सात मरीज हुए ठीक

हरिद्वार। हरिद्वार जिले ने कोरोना से बड़ी जंग जीत ली है। जिले में आए सभी सात मरीज ठीक हो गए हैं। मेला अस्पताल में भर्ती लक्सर क्षेत्र के व्यक्ति की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि मरीज की रविवार को छुट्टी कर दी जाएगी।

बता दें कि 14 अप्रैल को लक्सर के बहादरपुर खादर निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी। मरीज को मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। लेकिन इसकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके चलते अब आज मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
 
एक हजार सैंपल प्रतिदिन होने पर शुरू होगी पूल सैंपलिंग
बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौट रहे प्रवासियों में कोरोना संक्रमण मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। शनिवार को पहली बार एक दिन में जांच के लिए 549 सैंपल भेजे गए हैं। वहीं प्रतिदिन सैंपलों की संख्या एक हजार पहुंचने के बाद पूल सैंपलिंग की जाएगी। अभी तक प्रदेश के चारों सरकारी लैब में व्यक्तिगत सैंपल की जांच की जा रही है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। शुरूआत में प्रदेश में लैब की सुविधा न होने के कारण एक सप्ताह में पूरे प्रदेश से मात्र 110 सैंपल की जांच हुई थी। वर्तमान में प्रदेश में एम्स ऋषिकेश के अलावा तीन मेडिकल कॉलेज दून , हल्द्वानी और श्रीनगर में कोरोना सैंपल जांच की सुविधा है।

लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में प्रवासियों के लौटने से संक्रमण के मामले भी बढ़ गए हैं।  कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सैंपलिंग बढ़ाई गई है। पूरे प्रदेश से प्रतिदिन एक हजार सैंपल होने पर लैब स्वयं ही पूलिंग सैंपल टेस्टिंग करेंगे।

अभी तक चारों लैब की क्षमता 500 सैंपल प्रतिदिन जांचने की है। वर्तमान में व्यक्तिगत सैंपल की जांच की जा रही है।
-युगल किशोर पंत अपर सचिव स्वास्थ्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments