Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधहरिद्वारः दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार समेत आरोपित फरार

हरिद्वारः दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार समेत आरोपित फरार

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के लक्सर में लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित युवक और उसके स्वजन गांव से फरार हो गए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक लक्सर कोतवाली के गढ़ी संघीपुर गांव निवासी आरिफ की गांव में परचून की दुकान है। गांव का ही रहने वाला शोएब मंगलवार को उसकी दुकान पर सामान लेने के लिए आया था। बताया गया कि लेन-देन को लेकर दोनों के बीच पहले तो कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि आरिफ ने तमंचा निकाल शोएब को गोली मार दी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गया। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस बीच आरिफ और उसके स्वजन मौके से फरार हो गए। शोएब के स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर सीओ राजन सिंह और कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राजन सिंह ने बताया कि लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दुकानदार युवक ने शोएब पर गोली चलाई, ऐसी जानकारी मिली है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments