Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार: कांवड़ पटरी के पास हाथ-पैर धो रहे दो युवक नहर में...

हरिद्वार: कांवड़ पटरी के पास हाथ-पैर धो रहे दो युवक नहर में बहे, साथी की कोशिश भी नहीं आई काम; लापता

कलियर(हरिद्वार)। हरिद्वार में कांवड़ पटरी स्थित बाजुहेड़ी के पास दो युवक नहर में डूब गए। उनके साथी ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते वो लापता हो गए। इसके बाद से ही उन दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सलीम (20 वर्ष), आसिफ (21 ) निवासी घड़ी संघीपुर लक्सर बाजुहेड़ी नहर पटरी के पास हाथ-पैर धो रहे थे। तभी दोनों संतुलन बिगड़ने से गंग नहर मे गिर गए। इनके साथी वाजिद ने इन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव में आकर वे दोनों डूब गए और लापता हो गए है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments