Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधहरिद्वार के चंद्राचार्य चैक के पास कंप्यूटर शोरूम में लाखों की लूट,...

हरिद्वार के चंद्राचार्य चैक के पास कंप्यूटर शोरूम में लाखों की लूट, चोर सीसीटीवी में हुए कैद

मुआयना करती पुलिस


हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में चंद्राचार्य चैक के पास कुमार कॉम्पलेक्स में कंप्यूटर कारोबारी शोरूम से चोर लाखों का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोर चैनल गेट को काटकर शोरूम के अंदर घुसे। चोर तीन नए , पांच पुराने लैपटॉप और तीन लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए।

आज सुबह करीब 6ः00 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। घटना के दौरान पास के शोरूम में तैनात गार्ड छुट्टी पर था। एसएसआई विकास भारद्वाज ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments