Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारहरिद्वार के भेल में फिर आया गुलदार, बनाया मजदूर को निवाला, दहशत...

हरिद्वार के भेल में फिर आया गुलदार, बनाया मजदूर को निवाला, दहशत का महौल

हरिद्वार। हरिद्वार के भेल क्षेत्र में शुक्रवार की रात फिर से गुलदार ने दस्तक दी। गुलदार ने यहां एक मजदूर को निवाला बना लिया। मजदूर का शव भेल के मटीरियल गेट के पास जंगल में पड़ा मिला। शव की पहचान सुकराम निवासी ग्राम हेतमपुर के रूप में हुई।

बताया गया कि सुकराम मजदूरी करता था और शुक्रवार को घर नहीं लौटा था। परिजनों ने तलाश की तो रास्ते में उसकी जैकेट पड़ी मिली। फिर पुलिस को लेकर तलाश की तो उसका शव जंगल से बरामद हुआ। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का महौल है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

आदमखोर गुलदार को मारने के लिए शूटर्स ने संभाला मोर्चा
श्रीनगर में तहसील कीर्तिनगर के अंतर्गत धारी गांव में आदमखोर गुलदार द्वारा महिला को मारे जाने के बाद यहां शिकारियों और वन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। गांव में पिंजड़े लगा दिए गए हैं। वहीं, मृतका का शुक्रवार को गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया। वह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है।

बृहस्पतिवार को टिहरी जिले के धारी गांव में गुलदार ने गांव के समीप स्थित जंगल में एक महिला कल्पेश्वरी देवी (45) को मार डाला। महिला का शव देर रात गांव से मात्र 100 मीटर दूर सरकारी स्कूल के समीप बरामद हुआ। प्रधान धारी सोहन पांडे ने बताया कि महिला के पति की लगभग 12 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

मां के चले जाने से बच्चों के समक्ष जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने वन विभाग से मुआवजे के साथ ही अन्य राहत देने की मांग की। इधर, रेंजर माणिकनाथ देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की ओर से पूर्व में ही गुलदार को मारने की अनुमति ली गई है।

अनुमति के आधार पर शिकारी जॉय हुकिल और विभागीय शूटर बलवीर पंवार को क्षेत्र में तैनात किया गया है। गांव में पिंजड़े भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments