Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे थे दिल्‍ली के श्रद्धालु, उससे पहले...

हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे थे दिल्‍ली के श्रद्धालु, उससे पहले ही खींच ले गई मौत

रुड़की: महाशिवरात्रि पर हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया है।

दो युवकों की मौके पर ही मौत
जानकारी के मुताबिक दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार सुबह 6:00 बजे दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के जा रही श्रद्धालुओं की कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे तीनों
पुलिस के मुताबिक बवाना दिल्ली निवासी मनजीत, नीतू और अंशु अपनी आई-20 कार से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 6:00 बजे जैसे ही इनकी कार हाईवे पर ढंढेरी ख्‍वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक ही कार आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई।

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
हादसे में मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों और घायल को कार से निकाला। गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments