Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारहरिद्वार प्रेस क्लब में पूर्व विधायक सुरेश राठौर का कांग्रेस और अभिनेत्री...

हरिद्वार प्रेस क्लब में पूर्व विधायक सुरेश राठौर का कांग्रेस और अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर हमला, साजिश का लगाया आरोप

हरिद्वार। हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर स्वयं को उनकी पत्नी बताकर सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।

राठौर ने स्पष्ट कहा कि यदि उर्मिला सनावर के पास कोई वैधानिक दावा है तो उसे अदालत में साबित करें, न कि सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी कर उन्हें बदनाम करें। उन्होंने इस पूरे विवाद को एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य उनके परिवार को तोड़ना और उनकी राजनीतिक साख को चोट पहुंचाना है।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें “कालनेमी” जैसे शब्दों से जोड़कर बदनाम किया गया और ज्वालापुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनसे 50 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग की गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

राठौर ने पूरे मामले को कांग्रेस से प्रेरित बताते हुए कहा कि यदि मोबाइल और कॉल डिटेल की निष्पक्ष जांच की जाए तो कांग्रेस से जुड़े कई नाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आने से वह पीछे नहीं हटेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में वह दोषी पाए जाते हैं तो किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं, लेकिन जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments