Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार : बीस दिन से बंद गंगनहर में दीपावली की रात छोड़ा...

हरिद्वार : बीस दिन से बंद गंगनहर में दीपावली की रात छोड़ा गया पानी

हरिद्वार। 20 दिन से बंद गंग नहर में दीपावली की रात पानी छोड़ दिया गया। हालांकि, अभी भी पूरी तरह से घाट लबालब नहीं हुए हैं। गंगनहर में पानी आने से श्रद्धालु और व्यापारी खासे उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से हर साल दशहरे की रात से दीपावली की रात तक नहर बंदी की जाती है। इस दौरान नहर की मरम्मत का कार्य किया जाता है। सिल्ट निकाली जाती है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिव कुमार कौशिक ने बताया कि नहर में पानी छोड़ दिया गया है। धीरे-धीरे हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाट जल से लबालब हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments