Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में गर्भवती महिला ने बच्चे को सड़क पर दिया जन्म, फोन...

हरिद्वार में गर्भवती महिला ने बच्चे को सड़क पर दिया जन्म, फोन करने के एक घंटे बाद आई एंबुलेंस

हरिद्वार। देर रात एक गरीब गर्भवती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के पिता ने अपनी कमीज उतारकर बच्चे को ओढ़ाया। मामला बिलकेश्वर रोड ब्लड बैंक के नजदीक का है। फोन करने के एक घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर आई।

महिला का पति करता है मजदूरी

मामला रात करीब 2:30 बजे का है। मौके पर एंबुलेंस के पहुंने के बाद जच्‍चा-बच्‍चा को महिला राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि महिला का पति मजदूरी करता है। परिवार बिहार का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने पर मामला चर्चाओं में आया।

जच्‍चा बच्‍चा दोनों हैं स्‍वस्‍थ

अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप निगम के अनुसार सुबह उन्होंने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें वह बिल्कुल स्वस्थ है। बताया कि बेहद गरीब परिवार के हैं । उनके पास कोई कागजात भी नहीं है। अस्पताल की ओर से बच्चे का वैक्सीनेशन आदि करा दिया गया है। मजदूर परिवार का यह सातवां बच्चा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments