Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में धू-धूकर जली 10 बाइक, मची अफरा तफरी

हरिद्वार में धू-धूकर जली 10 बाइक, मची अफरा तफरी

हरिद्वार: कावड़ मेले में बाइक में आग लगने का सिलसिला जारी रहा। आज चंडीघाट चौक के पास पार्किंग में खड़े दुपहिया वाहनों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण जाम होने के कारण दमकल की गाड़ी भी काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंच पाई। जिस कारण करीब 10 बाइक जलकर कबाड़ हो गए।

चेतक पुलिसकर्मियों ने बुझाई आग

बहादराबाद में पतंजलि से आगे क्रिस्टल वर्ल्ड के पास एक कांवड़ यात्री की बाइक में आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। चौकी शांतरशाह की रात्रि चेतक में तैनात कांस्टेबल विपिन सकलानी और कानस्टेबल सौरव ने तत्काल पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर लाकर आग को बुझाया और बड़ी घटना होने से बचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments