Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में विवाहिता को जलाने के आरोप में पति गिरफ्तार, कोर्ट में...

हरिद्वार में विवाहिता को जलाने के आरोप में पति गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल

हरिद्वार। ज्वालापुर लाल मंदिर कॉलोनी की बस्ती में विवाहिता को जलाने के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। ज्वालापुर की लाल मंदिर कॉलोनी से सटी बस्ती में एक विवाहिता दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ माह पहले ही उनकी शादी हुई थी।

इस मामले में पीड़ि‍ता जेबा के पिता नसीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर पति व अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उपनिरीक्षक पूजा पांडेय ने मामले की जांच करते हुए आरोपित पति नियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments