Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार : योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने बटन दबाकर भागीरथी...

हरिद्वार : योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने बटन दबाकर भागीरथी पर्यटक आवास गृह का किया लोकार्पण

हरिद्वार। हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के भागीरथी पर्यटक आवास गृह का बटन दबाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। इस दौरान हरिद्वार में भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा होटल की चाबी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी।

योगी और धामी को बड़े भाई और छोटे भाई की संज्ञा दी

हरिद्वार सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बड़े भाई और छोटे भाई की संज्ञा दी। कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई का यह समन्वय दोनों राज्यों खासकर उत्तराखंड की तरक्की के लिए नए मार्ग और नए आयाम खोलेगा। उन्होंने धर्म नगरी हरिद्वार में पावन गंगा के तट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिलन को भागीरथी और अलकनंदा का संगम बताया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments