Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार रोड पर गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की टीम...

हरिद्वार रोड पर गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने बमुश्किल पाया काबू

रुड़की। रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार रोड स्थित शेरपुर गांव के निकट एक गोदाम में संदिग्ध हालात में आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें उठने की सूचना किसी ने दमकल टीम को दी, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।

दमकल विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, आग से काफी नुकसान होने की बात सामने आई है। घटना को लेकर काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने की घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments