Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरियाणा का कांवड़ यात्री लापता, पुलिस को दी तहरीर

हरियाणा का कांवड़ यात्री लापता, पुलिस को दी तहरीर

हरिद्वार। हरिद्वार गंगा जल लेने आए एक कांवड़ यात्री लापता हो गया। रुड़की के मलकपुर चुंगी के पास कांवड़ यात्री की आखिरी लोकेशन मिली है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।

हरियाणा, जिला पानीपत के उरतना कला गांव निवासी अमित अपने दोस्तों के साथ 28 फरवरी को हरिद्वार जल लेने के लिए आया था। हरिद्वार में जल उठाने के दौरान एक मार्च को अमित अपने साथियों से अलग हो गया। इसके बाद साथी अमित को तलाशते हुए रुड़की तक पहुंचे। वहीं अमित बस में बैठकर रुड़की मलकपुर चुंगी पर पहुंच गया। यहां से उसने किसी का मोबाइल लेकर पिता को फोन किया कि वह साथियों से अलग होकर रुड़की पहुंच गया है।

जिसके बाद अमित के पिता ने उसके साथियों को फोन पर पूरी बात बताई। अमित के साथी भी रुड़की पहुंचे और उसकी काफी तलाश की। सीसीटीवी फुटेज में भी वह बस से उतरते दिख रहा है। अमित के साथी राय सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि पुलिस कांवड़ यात्री की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments