Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालहल्द्वानी में रेस्टोरेंट और रुड़की की फैक्ट्री में लगी आग

हल्द्वानी में रेस्टोरेंट और रुड़की की फैक्ट्री में लगी आग

आग

हल्द्वानी । प्रदेश में सुबह हल्द्वानी के एक रेस्टोरेंट और रुड़की की एक फैक्ट्री में आग लग गई। रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के रायपुर गांव के पास सुबह बाइक के पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उस वक्त फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों ने इधर-उधर दौड़कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने हालात को काबू किया।

 उधर, हल्द्वानी में नहर कवरिंग रोड पर श्यामा गार्डन के पास सरस्वती रेस्टोरेंट में भी आग लग गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि दुकान उस समय बंद थी। दुकान मालिक बिहारी लाल गुप्ता ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments