Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारहोली पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे की तैयारी, मुरादाबाद मंडल...

होली पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे की तैयारी, मुरादाबाद मंडल से गुजरेंगी 13 स्पेशल ट्रेनें

मुरादाबाद। होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इनमें से 13 स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) आदित्य गुप्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि होली के मद्देनजर अलग-अलग तिथियों में कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें 05005-06 बढ़नी–अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 4 से 26 मार्च तक दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी। 05023-24 गोमतीनगर–खातीपुरा स्पेशल 3 से 25 मार्च तक चार-चार फेरे संचालित होगी। 05045-46 लालकुआं–राजकोट स्पेशल 1 से 30 मार्च तक दोनों ओर से पांच-पांच फेरे लगाएगी, जबकि 05301-02 मऊ–अंबाला कैंट स्पेशल 5 से 27 मार्च तक चार-चार फेरे चलायी जाएगी।

इसके अलावा 04009-10 दिल्ली–सीतामढ़ी स्पेशल 26 फरवरी से 6 मार्च तक दो-दो फेरे, 04013-14 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा स्पेशल 27 फरवरी से 7 मार्च तक आठ-आठ फेरे और 04021-22 नई दिल्ली–गोरखपुर स्पेशल 20 फरवरी से 7 मार्च तक तीन-तीन फेरे संचालित की जाएगी।

अन्य ट्रेनों में 04203-04 लखनऊ–नई दिल्ली (23 फरवरी से 2 मार्च, दो-दो फेरे), 04209-10 वाराणसी–दिल्ली (24 फरवरी से 7 मार्च, 11-11 फेरे), 04213-14 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल (24 फरवरी से 6 मार्च, पांच-पांच फेरे), 04227-28 वाराणसी–चंडीगढ़ (21 फरवरी से 1 मार्च, दो-दो फेरे), 04603-04 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा–वाराणसी (22 फरवरी से 8 मार्च, चार-चार फेरे) तथा 04513-14 चंडीगढ़–गोरखपुर स्पेशल (26 फरवरी से 6 मार्च, दो-दो फेरे) शामिल हैं।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि इसके अतिरिक्त 1 से 31 मार्च तक 04651-52 जयनगर–अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस भी दोनों दिशाओं में 13-14 फेरे संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से होली के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments