Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड11वीं के छात्र का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, ट्यूशन जाने के...

11वीं के छात्र का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, ट्यूशन जाने के दौरान हुआ था लापता

हरिद्वार : ट्यूशन जाने के दौरान लापता हुए 11वीं के छात्र का शव गंगनहर से मोहम्मदपुर झाल में मिला है। लापता होने के बाद छात्र की स्कूटी हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम के पास गंगनहर किनारे मिली थी। तभी से अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। बेटे का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था आर्यन
पुलिस के मुताबिक, फेरुपुर गांव निवासी सिविल कांट्रेक्टर लोकेश सैनी का परिवार मोहन वाटिका कॉलोनी जगजीतपुर में रहता है। उनका बेटा आर्यन सैनी शिवडेल स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। आर्यन रोजाना की तरह मंगलवार की दोपहर स्कूटी पर ज्वालापुर ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन वह ट्यूशन नहीं पहुंचा।

गंगनहर किनारे से बरामद हुई थी आर्यन की स्‍कूटी
देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई। मोबाइल स्विच ऑफ आने पर परिवार की चिंता और बढ़ गई। तलाश करने पर आर्यन की स्कूटी प्रेमनगर आश्रम के पास गंगनहर किनारे से बरामद हुई थी। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

गंगनहर में मोहम्मदपुर झाल मंगलौर से बरामद हुआ शव
छात्र की बरामदगी की मांग को लेकर स्वजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को कनखल थाने में हंगामा भी किया था। जल पुलिस के गोताखोर गंगनहर में आर्यन की तलाश कर रहे थे। शनिवार की सुबह छात्र का शव गंगनहर में मोहम्मदपुर झाल मंगलौर से बरामद हुआ है।

पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे स्‍वजन
पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पहले दिन से अनहोनी की आशंका जता रहे स्वजन अब पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि आर्यन खुदकुशी नहीं कर सकता है, उसके साथ अनहोनी हुई है। वहीं, इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments