Sunday, March 8, 2026
Homeअपराध11 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आंखों में गम...

11 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आंखों में गम और गुस्सा लिए सड़कों पर उतरे लोग

हरिद्वार की एक कॉलोनी से रविवार को गायब हुई मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के आरोप में भवन स्वामी मामा और उसके भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भांजे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामा अभी पकड़ से बाहर है। घटना के कई घंटे बाद भी आरोपी मामा की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को लोगों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा।बच्ची के साथ हुई घटना के बाद कॉलोनी के लोग रविवार रात को सोये नहीं और सोमवार को भी मातम पसरा रहा। लोगों के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। लोग आरोपियों को मौके पर सजा देने को उतारू थे और इसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने तैयार थे।कॉलोनी के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ऋषिकुल के पास मुख्य रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने लोगों को किसी तरह से समझाबुझाकर जाम खुलाया। लोगों को इस बात को लेकर रोष था कि पूरा दिन गुजरने के बाद भी पुलिस आरोपी राजीव कुमार को गिरफ्तार नहीं कर सकी।लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर कई अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस मौके पर पहुंच और लोगों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वास दिया। इसके बाद ही लोग जाम खोलने को तैयार हुए।सोमवार को पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा। परिजनों को शव मिलते ही सभी लोग बिलख पड़े। कॉलोनी भी गमगीन माहौल में डूब गई। अपराह्न में मासूम का कनखल के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments