Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारदेवभूमि पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने...

देवभूमि पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून/हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गृह मंत्री का अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान गृह मंत्री हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के तहत 312.31 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 115.09 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से चार साल के कार्यकाल पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में धामी सरकार के प्रमुख निर्णयों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक और अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसे फैसलों की झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

करीब सवा चार घंटे हरिद्वार में रहेंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में लगभग 4.15 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह वैरागी द्वीप में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा शहर के एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments