Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वार13 साल से कस्बे में रह रही मानसिक रूप से कमजोर महिला...

13 साल से कस्बे में रह रही मानसिक रूप से कमजोर महिला के पास मिली एक लाख की नकदी, पुलिस ने ली सुरक्षा की जिम्मेदारी

मंगलौर। कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में रह रही एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के पास से भारी मात्रा में नकदी और सिक्के बरामद हुए हैं। महिला पिछले 13 वर्षों से इसी इलाके में रह रही थी। जब स्थानीय लोगों ने उसे वहां से हटाया तो उसके प्लास्टिक के थैले से नोटों और सिक्कों से भरा बैग मिला, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मोहल्लेवालों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 53,186 रुपये नकद और लगभग 17 किलोग्राम सिक्के गिने। आशंका जताई जा रही है कि महिला लंबे समय से मिले-जुले सिक्के और नोटों को जमा करती रही होगी।

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की सुरक्षा और देखभाल के लिए भरतपुर व दिल्ली की सामाजिक संस्था ‘अपना घर’ से संपर्क किया गया है। जल्द ही महिला को वहां सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा, जहां उसकी उचित देखरेख हो सकेगी।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि महिला को अब उचित सहायता और देखभाल मिल पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments