Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड25 नवंबर को हरिद्वार से कर्नल कोठियाल करेंगे आप की मुफ्त तीर्थयात्रा...

25 नवंबर को हरिद्वार से कर्नल कोठियाल करेंगे आप की मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का शुभारंभ

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आगामी 25 नवंबर को आप नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई तीसरी गारंटी मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का हरिद्वार से शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसके बाद 26 नवंबर को इसके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे। यह रजिस्ट्रेशन अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, 5 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा।

बताया कि इस रजिस्ट्रेशन में आप के कई कार्यकर्ता शामिल होंगे और इन 10 दिनों में 1000 से ज्यादा जनसभाएं पूरे प्रदेश में की जाएंगी। जिसके माध्यम से सभी लोगों को तीर्थ यात्रा से जुड़ी जानकारी देने के साथ रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनते ही प्रदेश के सभी बुजुर्गों को अयोध्या, अजमेर शरीफ, करतारपुर साहिब के अलावा कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस घोषणा को करने से पहले अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का जनता से पहले ही वादा कर चुके हैं।

पिरशाली ने कहा कि उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा के बाद लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने सुझाव दिए थे कि मुफ्त तीर्थ यात्रा होनी चाहिए, जिसके बाद आप ने ये कदम उठाया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एसी ट्रेन, एसी होटल, खाना, पीना मुफ्त दिया जाएगा। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को विकास के साथ ही लोक और परलोक सुधारने वाली सरकार मिलेगी। बताया कि दिल्ली में 35 हजार से ज्यादा लोगों को आप सरकार द्वारा मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है। हालांकि कोविड के चलते बीच में यह यात्रा बाधित हुई, लेकिन अब फिर शुरू हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments