Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमकर सक्रांति के शुभअवसर पर भक्तों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

मकर सक्रांति के शुभअवसर पर भक्तों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी


देहरादून। संवाददाता। हरिद्वार में मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर आज सुबह से ही श्रद्धालूओं की भारी भीड़ जुटने लगी। कड़ाके की ठंड के बावजूद तड़के से ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने शुरू हो गए और गंगा स्नान किया।

मकर संक्रान्ति के स्नान पर हर की पौड़ी के साथ ही उसके आस-पास के घाटों पर भी गंगा में स्नान करने वालों का सैलाब नजर आया। मकर सक्रांति पर्व उत्तर भारत में उत्तरायाणी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से इस पर्व को मकर सक्रांति पर्व कहा जाता है। मकर संक्रान्ति के शुभ दिन पर हरिद्वार के हरकी पौडी पर गंगा में डूबकी लगाने वालों की भीड़ लगी हुई है।

तड़के कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही। दिन चढ़ते ही श्रद्धालुओं के संख्या बढ़ती चली गयी। लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर उसकी पूजा अर्चना भी की। मकर संक्रान्ति के इस स्नान पर तिल एवं खिचड़ी के दान करने का बड़ा महत्व है। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हर की पौड़ी पर तिल एवं खिचड़ी का दान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments