Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतियूंका के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने केंद्र सरकार पर बोला...

यूंका के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला


हरिद्वार। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री ने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद सरकार वादे को भूल गई है।

हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते आज किसान और नौजवान आत्महत्या को विवश हैं। उद्योगपतियों का तो कर्जा माफ हो रहा है, लेकिन किसानों का हक उन्हें नहीं मिल रहा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय और नीतियों से जनता में हताशा है। इसे लेकर उन्होंने युवा क्रांति यात्रा 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से निकाली। जो अब तक 22000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुकी है। 30 जनवरी को दिल्ली में यात्रा का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान राफेल सौदे में गड़बड़ी, प्रधानमंत्री के रोजगार का झूठा वादा आदि मुद्दों के साथ वह जन जागरण कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी। इस मौके पर युकां के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास वेंकटेश, राम विशाल देव आदि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments