Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिसांसद डॉ निशंक ने कार्यकर्ताओं में लोस चुनाव को लेकर भरा जोश

सांसद डॉ निशंक ने कार्यकर्ताओं में लोस चुनाव को लेकर भरा जोश


देहरादून। संवाददाता। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भगवानपुर विधानसभा के दोनों मंडल के कार्यकर्ताओं के संग बैठक ली।

गुरुवार को भगवानपुर नगर मंडल की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अब संगठित होकर काम करना है। साथ ही अगले माह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून में त्रिशक्ति की बैठक लेंगे। इसलिए सभी को इसमें शामिल होना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने गरीब सवर्णो को आरक्षण देकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह आम जन तक केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का काम करें।

साथ ही बताये कि कैसे वह इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल ोसह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह से देश को आगे ले जाने वाली है। आज करोड़ों घरों में बिजली पहुंच गई है। महिलाओं को चूल्हे के बजाय अब रसोई गैस मिल रही है। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को बिना ब्याज का ऋण दिया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अमन त्यागी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीताकर लोकसभा तक पहुंचाना है। इस मौके पर संजय त्यागी, शिवकुमार, सुशील त्यागी, रोहिताश आर्य, चंदन त्यागी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व ोबडू खरक गांव में भी बैठक आयोजित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments