Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमां से कहासुनी के बाद छात्रा ने खाया जहर, मौत

मां से कहासुनी के बाद छात्रा ने खाया जहर, मौत


हरिद्वार। मां के साथ कहासुनी के बाद गुस्साई छात्रा ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो र्गइ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक थाना सिडकुल क्षेत्र के गांव रावली महदूद निवासी चन्द्रपाल की बेटी की रात को किसी बात को लेकर अपनी मां के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद छात्रा ने मां की बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे खाने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

किसी ने छात्रा की मौत की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ देवराज शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे कार्रर्वाइ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments