Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबदमाशों ने किसान पर झोका फायर

बदमाशों ने किसान पर झोका फायर


रूड़की। संवाददाता। खेत में काम करने गए एक किसान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। अन्य किसानों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। किसान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार नारसन निवासी हरपाल पुत्र बीरबल का खेत गंगोत्री पेपर मिल के निकट है। रविवार को वह गन्ने की छिलाई करने के लिए खेत में गया था। अचानक पीछे से उसके कंधे में किसी ने गोली मार दी। जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

आस-पास काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हरपाल घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने नारसन चौकी पर सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी खेमेन्द्र सिंह गंगवार मौके पर पहुंचे। आलाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस में हडकंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाल प्रदीप चौहान, एसएसआई रणवीर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

तब तक चौकी प्रभारी ने घायल को नारसन के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि हरपाल को गोली लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक घायल के परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिल पाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments