Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधगला रेतकर महिला की हत्या, बेटी और दामाद पर लगा आरोप

गला रेतकर महिला की हत्या, बेटी और दामाद पर लगा आरोप


रूड़की। संवाददाता। रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में देर रात एक महिला की गला घोटकर हत्या कर दिये जाने से सनसनी फैल गयी। हत्या का आरोप महिला के बेटी दामाद पर लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर निवासी राजेन्द्र से 35 वर्षीय संजो नामक महिला का तीन वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि संजो की पहले ही एक बेटी थी वहीं राजेन्द्र की दो बेटियां जिनका विवाह पहले ही हो चुका था। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष राजेन्द्र की भी मौत हो गयी थी। राजेन्द्र की पत्नी संजो अपने बच्चों के साथ इब्राहिमपुर गांव में ही रह रही थी। आज सुबह महिला का शव उसके घर में ही मिला। मृतक महिला की पांच वर्षीय पुत्री ने ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

महिला के गले में निशान देखकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो पता चला कि राजेन्द्र के दामाद व छोटी बेटी ने महिला की हत्या को अंजाम दिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह का कहना है कि पुलिस के सामने जो तथ्य आये है उनके अनुसार जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments