Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधअधेड़ की गला रेतकर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, आरोपित फरार

अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, आरोपित फरार


रुड़की क्षेत्र में एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपित शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी गांव के पास स्थित निर्माणाधीन हाईवे पर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। उधर से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव से ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो र्पाइ। शव करीब 55 वर्षीय अधेड़ का है। पुलिस की मानें तो गर्दन पर किसी धारदार हथियार से बहुत तेज वार किया गया था। जिस कारण उसकी गर्दन काफी अंदर तक कटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments