Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वारहाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

रुड़की।   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक को कंरट लग गया। इस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की ट्रक के सफाई करने के दौरान यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि घटना भगवानपुर कस्बे की है। यहां राशन के गोदाम में एक ट्रक से सामान उतारा गया। इस ट्रक के साथ सामान छोड़ने सहारनपुर के खेड़ा विलासपुर निवासी पप्पन (35 वर्ष) पुत्र इसम सिंह भी आया था। ट्रक से राशन उतारने के बाद पप्पन ट्रक की सफाई करने के लिए ऊपर चढ़ा। इस दौरान वह ट्रक के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया।
आसपास के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही उसे रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments