Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिपूर्व विधायक सुरेश चंद जैन की पार्टी में वापसी पर विधायक बत्रा...

पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन की पार्टी में वापसी पर विधायक बत्रा ने जताई नाराजगी


रुड़की। पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन की पार्टी में वापसी के बाद से रुड़की की राजनीति गरमा गई है। मौजूदा विधायक प्रदीप बत्रा ने उन्हें पार्टी में शामिल करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा इससे पार्टी की छवि खराब होगी। पूर्व विधायक का दत्तक पुत्र छात्रवृत्ति घोटाले में जेल गया है। इसके अलावा पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़े जाने के दौरान पार्टी के झंडे और नेताओं के पोस्टर तक जलाए थे, अब उनको पार्टी में शामिल किया जाना गलत है।

पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन ने शनिवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस बात की खबर जब रुड़की में पहुंची तो भाजपा के कई दिग्गत ही हैरान रह गए। शनिवार को प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर भाजपा के तमाम दिग्गज एकत्र हो गए। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल, मंडल अध्यक्ष सुनीली साहनी, सावित्री मंगला, अभिषेक चंद्रा, अमन गोयल, अरविन्द गौतम आदि मौजूद रहे।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि सुरेश चंद जैन को पार्टी में शामिल करना ठीक नहीं है। कम से कम स्थानीय संगठन के नेताओं को विश्वास में लिया जाना था। वहीं दूसरी ओर बैठक में शामिल नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम किया। 2017 में उन्होंने भाजपा के तमाम महापुरुषों का अपमान किया। पार्टी के झंडे फूंके गए।

उन्होंने कहा कि पिछले माह ही पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन के दत्तक पुत्र करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में जेल गए हैं। इससे पार्टी की छवि खराब होगी। उन्होंने मांग उठाई कि पार्टी हाईकमान को इस बारे में फिर से विचार करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर सुरेश चंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने उनको संगठन में शामिल किया है। रही बात छात्रवृत्ति घोटाले की तो इस पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments