Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपुलिस ने सट्टा लगाते पांच लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सट्टा लगाते पांच लोगों को किया गिरफ्तार


मंगलौर। पुलिस ने आइपीएल पर सट्टा लगाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लाख से ज्यादा की नगदी बरामद की है। आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, सोमवार रात मंगलौर कसबा पुलिस प्रभारी आमिर खान को सूचना मिली कि भंडा चैक के पास स्थित एक दुकान में आइपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

पुलिस को आता देख दुकान में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक टीवी के अलावा कई मोबाइल फोन और एक लाख दस हजार की नगदी भी बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments