Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदो भाइयों के बीच खूनी संघर्स, एक की मौत

दो भाइयों के बीच खूनी संघर्स, एक की मौत


हरिद्वार। जिले के ज्वालापुर के चकलान में मकान बनाने को लेकर दो भाइयों के खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, हाफिज दिलशाद और गुलशन का परिवार एक ही मकान में रहता है। उनके घर में दूसरी मंजिल पर मकान का निर्माण किया जा रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार सुबह दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो गई। उनके परिवार के लोग भी आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संघर्ष में हाफिज दिलशाद (55 वर्ष) पुत्र अहमद हसन की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। आरोपित पक्ष के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments