Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदूसरे समुदाय की युवती से रचाई शादी, अब अपनाने से इंकार

दूसरे समुदाय की युवती से रचाई शादी, अब अपनाने से इंकार


हरिद्वार। ज्वालापुर में एक युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को बहला फुसलाकर उसके साथ शादी कर ली। आरोप है कि अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच दोनों ने शादी कर ली। कुछ दिनों तक दोनों साथ रहे। अब युवक उसे अपनाने को तैयार नहीं है।

युवती व उसके परिजनों ने पुलिस से इस बाबत शिकायत की है। पुलिस ने युवक व उसके परिजनों को बुलाया है। ताकि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा सके। एसएसआइ विकास भरद्वाज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है।

उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक पुलिस के सामने नहीं आ रहा है। उधर, ज्वालापुर से शादी से एक दिन पहले लापता हुई युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस व परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। कोतवाल मनोज मेनवाल ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments