Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वारछात्रा ने वॉर्डन और सीनियर छात्रों पर लगाया रैगिंग और छेड़छाड़ का...

छात्रा ने वॉर्डन और सीनियर छात्रों पर लगाया रैगिंग और छेड़छाड़ का आरोप

रुड़की।   रुड़की के एक चर्चित इंजीनियर कॉलेज में बीटेक की छात्रा ने वॉर्डन और सीनियर छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला रैगिंग और छेड़छाड़ से जुड़ा हुआ है।

झारखंड की रहने वाली छात्रा ने भगवानपुर पुलिस को इस बाबत तहरीर भी दी है। छात्रा का कहना है कि उसने कॉलेज मैनेजमेंट से भी लिखित शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा छात्रा को कॉलेज से निकालने की धमकी देकर जबरन उसके पिता से कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए।

उधर, इस पूरे प्रकरण में कॉलेज मैनेजमेंट कुछ भी बात करने से इंकार कर रहा है। फिलहाल पीड़ित छात्रा और उसके पिता कॉलेज में ही हैं। वह वार्ता के लिए मैनेजमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments