Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारपुलिस प्रशासन ने ऑटो चलाने पर लगाई रोक, ऑटो चालक हड़ताल पर

पुलिस प्रशासन ने ऑटो चलाने पर लगाई रोक, ऑटो चालक हड़ताल पर


हरिद्वार। वीकेंड पर हरिद्वार शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हाईवे पर ऑटो चलाने पर रोक लगा दी गई। जिसका विरोध करते हुए सभी ऑटो चालक हड़ताल पर चले गए।

जगह-जगह हाथों में लाठी डंडे लेकर ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को जबरदस्ती रुकवाया। कहीं-कहीं इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। जिसके चलते झगड़ा होने की नौबत भी आ गई।

भीषण गर्मी में शहर में वाहन उपलब्ध न होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑटो चालकों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के दौरान ऑटो चालकों ने बैट्री रिक्शा चालकों को भी रोका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments