Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिसीताराम ने किया धार्मिक और सामाजिक पाप; बाबा रामदेव

सीताराम ने किया धार्मिक और सामाजिक पाप; बाबा रामदेव


हरिद्वार। सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के रामायण और महाभारत को लेकर दिए गए विवादित बयान पर संतों ने नाराजगी जताई है। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि येचुरी ने धार्मिक और सामाजिक पाप किया है।

हरिपुर कलां स्थित जनहित ट्रस्ट में आयोजित प्रेसवार्ता में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि येचुरी ने धार्मिक और सामाजिक पाप किया है। इसे राष्ट्रीय पाप और राष्ट्रीय अपराध कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा। संपूर्ण संत समाज हिंदू समाज बयान की तीखी निंदा करता है कहा कि उनके इस घृणित मानसिकता के खिलाफ समूचे देश में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। पुतले फुके जाने चाहिए। कहा पूरे राष्ट्र में कम्युनिस्टों का बहिष्कार होना चाहिए। भारत माता मंदिर के संस्थापक निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि सीताराम का नाम बदलकर रावण रखा जाना चाहिए। हिंदू समाज कभी हिंसक नहीं था। इस कृत्य के लिए वह माफी मांगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments