Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल, एक की मौत

सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल, एक की मौत

देहरादन। संवाददाता। सड़क दुर्घटना में आज दोपहर कार के पलट जाने से जहंा पांच लोग घायल हुए है वहीं कार व स्कूटी की भिड़त के चलते एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों दुर्घटनाओं पर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

सड़क दुर्घटना के दोनो मामले राजपुर थाना क्षेत्र के है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि मालदेवता सहस्रधारा रोड पर एक कार के पलट जाने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हे उपचार हेतू अस्पताल पहुंचाया।

पांचों घायल हरियाणा के निवासी है जो मालदेवता घूम कर राजपुर की तरफ जा रहे थे। घायलों की पहचान कपिल, शुभम, हिमाशु, मनीष व विजय निवासी हरियाणा है। वहीं दूसरी ओर मसूरी डायवर्जन रोड पर आज एक कार के स्कूटी से टकरा जाने से स्कूटी सवार गम्भीर रूप से घायल हुआ। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी है। मृतक की पहचान सुशांत कुमार घोष निवासी राजेश्वर नगर के रूप में की गयी। वहीं कार चालक का नाम प्रवीण सिंह निवासी हरियाणा बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments