Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरविहिप की बैठक में राम मंदिर और कश्मीर पर हुई चर्चा

विहिप की बैठक में राम मंदिर और कश्मीर पर हुई चर्चा


देहरादून। संवाददाता। अखंड परमधाम आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक शुरू हो गई है। इसमें अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के साथ ही 35ए हटाने के प्रस्ताव समेत कई मुद्दों पर चर्चा चल रही है।

बैठक में मार्गदर्शक मंडल के सदस्य महामंडलेश्वर परमानंद गिरी और राष्ट्रीय महामंत्री मिलन परांडे ने कहा कि देश के भीतर जनसंख्या विस्फोट एक बड़ी समस्या है। इसके लिए उन्होंने सरकार की पुरानी नीतियों को दोषी ठहराया। उनका कहना है कि सरकार के जनसंख्या नियंत्रण या नियोजन कार्यक्रम को एक वर्ग विशेष नहीं मानता और जनसंख्या बढ़ोतरी में लगा हुआ है, जबकि दूसरे इसका पालन कर रहे हैं।

उन्होंने इस पर रोक लगाने और समान नागरिक संहिता लागू करते हुए जनसंख्या नियंत्रण के कार्यक्रमों को सख्ती के साथ सभी पर समान रूप से लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा, 2022 कि तक केंद्र की भाजपा सरकार को संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल हो जाएगा और वह इस स्थिति में आ जाएगी की इन महत्वपूर्ण विषयों पर सक्षम निर्णय ले सके। अगर इसके बाद भी सरकार इन मामलों में आनाकानी या बहानेबाजी करती है तो संत इस सरकार के खिलाफ भी निर्णय करने को मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments