Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरहरिद्वार पहंुची सांसद प्रज्ञा ठाकुर, तीन तलाक पर बनेगा कानून

हरिद्वार पहंुची सांसद प्रज्ञा ठाकुर, तीन तलाक पर बनेगा कानून


हरिद्वार। संवाददाता। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि माता अपना परिवार छोड़कर दूसरे परिवार में जाकर अपना सारा जीवन व्यतीत कर देती है और उसे एक मिनट में तलाक देकर निराश्रित कर दिया जाता है। इसलिए तीन तलाक पर कानून बनना आवश्यक है।

बता दें कि शनिवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मंगलौर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महामंडलेश्वर मैत्री यदि गिरी से मिलने के लिए आई थी। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पिछले 5 सालों में विकास कार्यों की जो नींव रखी गई है उस पर भविष्य की बुलंद इमारत तैयार होगी। उन्होंने कहा कि जब-जब देश और संसार में अधर्म बढ़ता है लोगों में धर्म के प्रति जागरूकता की कमी होती है, तब-तक साधु-संतों को आगे बढ़कर देश के कल्याण के लिए कार्य करना ही पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments