Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधलोहे की रॉड से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस आरोपी की तलाश...

लोहे की रॉड से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी


हरिद्वार। संवाददाता। ज्वालापुर ईदगाह रोड पर एक युवक ने पड़ोसी युवक से हुई कहासुनी के बाद उसके सिर पर सरिया मार दिया। इससे पड़ोसी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल, पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह रोड पर रहने वाले नावेद की अपने पड़ोसी भूरा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद भूरा ने सरिया उठाकर नावेद के सिर पर मार दिया। इसके बाद नावेद बेहोश होकर नीचे गिर गया। परिजनों ने पुलिस को झगड़े की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नावेद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। फरार भूरा की उसके घर और आसपास उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने घायल नावेद के परिजनों से कार्रवाई को तहरीर ले ली है।

वहीं, रानीपुर पुलिस ने दो दिन पहले पड़ोसी युवक रिजवान के साथ मारपीट करने के आरोपित निसार को हिरासत में ले लिया। उनके बीच पैसों के लेनदेन पर झगड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपित निसार का चालान कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments