Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकांवड मेले को लेकर पर्यटन मंत्री ने की बैठक

कांवड मेले को लेकर पर्यटन मंत्री ने की बैठक

हरिद्वार। संवाददाता। हरिद्वार में कांवड मेला की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक सी. सी. आर सभागार, रोडी बेलवाला में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  कांवड मेला की तैयारियों को लेकर आहुत बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हिल बाई पास मार्ग का उपयोग कावंड मेले के दौरान किए जाने की बात कही।

इस अवसर पर मेला व्यवस्था में लगे सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान चीला मार्ग का उपयोग कांवड़ मेले के दौरान किये जाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में महाराज ने कहा कि कांवड पटरी पर प्रकाश व जनरेटरों की सुविधा के साथकृसाथ शौचालयों की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ यात्रा मार्ग के आसकृपास पेय जल की उचित व्यवस्था हो।

उन्होने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गो पर अस्थाई चिकित्सा शिविर के अलावा उनमें विघुत आपूर्ति के साथ ही स्टाफ, दवाइयों व एम्बुलेंस की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा घाटों की सफाई, हरकी पैडी सहित हरिद्वार नगर में पालीथिन का प्रयोग प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

उन्होने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व उनकी रेट लिस्ट लगाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कांवड़ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के साथ ही 7 फीट से ऊँची कांवड़ न बनाये जाने की बात भी कही गई है। उन्होने परिवहन विभाग के अधिकारियों को हरिद्वार में चल रहे आटो व ईकृरिक्शा के रूट व रेट फिक्स किये जाने के भी निर्देश दिये। महाराज ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की धीमी गति पर आक्रोश जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार भी लगाई। बैठक में हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान, जिलाधिकारी दीपेन्द्र चैधरी और एस. एस. पी.जन्मेजय खण्डूडी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments