Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधशराब पीने पर बड़े भाई को छोटे भाई ने उतारा मौत के...

शराब पीने पर बड़े भाई को छोटे भाई ने उतारा मौत के घाट


हरिद्वार। छोटे भाई ने बड़े भाई को शराब पीने से टोका तो दोनों की बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया।

हरिद्वार में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक की मौत हो गई। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां गांव की घटना है। पुलिस के अनुसार जमालपुर कलां निवासी प्रवीण हलवाई का काम करता था। सोमवार देर रात शराब पीकर घर लौटा था। छोटे भाई रोहित ने उसे टोका तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

रोहित ने प्रवीण के सिर पर लकड़ी से हमला कर दिया
झगड़े के दौरान रोहित ने प्रवीण के सिर पर लकड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। परिजन लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आज तड़के तीन बजे 26 वर्षीय प्रवीण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

आरोपित छोटा भाई घर से फरार बताया जा रहा है। कनखल थानाध्यक्ष हरिओम राज चैहान ने बताया कि प्रवीण शराब पीने का आदी था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments